☰
Search
Mic
हि
Android Play StoreIOS App Store
Setting
Clock

राणी सती आरती - हिन्दी गीतिकाव्य और वीडियो गीत

DeepakDeepak

राणी सती की आरती

जय श्री राणी सती मैया राणी सती की सबसे प्रसिद्ध आरती है। यह प्रसिद्ध आरती राणी सती से सम्बन्धित अधिकांश अवसरों पर गायी जाती है।

॥ श्री राणी सती जी की आरती ॥

जय श्री राणी सती मैया,जय जगदम्ब सती जी।

अपने भक्तजनों कीदूर करो विपती॥

जय श्री राणी सती मैया।

अपनि अनन्तर ज्योति अखण्डित,मंडित चहुँककूंभा।

दुरजन दलन खडग की,विद्युतसम प्रतिभा॥

जय श्री राणी सती मैया।

मरकत मणि मन्दिर अति मंजुल,शोभा लखि न बड़े।

ललित ध्वजा चहुँ ओर,कंचन कलश धरे॥

जय श्री राणी सती मैया।

घण्टा घनन घड़ावल बाजत,शंख मृदंग घुरे।

किन्नर गायन करते,वेद ध्वनि उचरे॥

जय श्री राणी सती मैया।

सप्त मातृका करें आरती,सुरगम ध्यान धरे।

विविध प्रकार के व्यंजन,श्री फल भेंट धरे॥

जय श्री राणी सती मैया।

संकट विकट विदारणी,नाशनी हो कुमति।

सेवक जन हृदय पटले,मृदुल करन सुमति॥

जय श्री राणी सती मैया।

अमल कमल दल लोचनी,मोचनी त्रय तापा।

दास आयो शरण आपकी,लाज रखो माता॥

जय श्री राणी सती मैया।

श्री राणीसती मैयाजी की आरतीजो कोई नर गावे

सदनसिद्धि नवनिधि,मनवांछित फल पावे॥

जय श्री राणी सती मैया।

Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation