☰
Search
Mic
हि
Android Play StoreIOS App Store
Setting
Clock

श्री राम रघुपति आरती - हिन्दी गीतिकाव्य और वीडियो गीत

DeepakDeepak

श्री राम रघुपति आरती

बन्दौं रघुपति करुना निधान भगवान राम की सबसे प्रसिद्ध आरती में से एक है।

X

॥ श्री राम रघुपति आरती ॥

बन्दौं रघुपति करुना निधान।

जाते छूटै भव-भेद ग्यान॥

रघुबन्स-कुमुद-सुखप्रद निसेस।

सेवत पद-पन्कज अज-महेस॥

निज भक्त-हृदय पाथोज-भृन्ग।

लावन्यबपुष अगनित अनन्ग॥

अति प्रबल मोह-तम-मारतण्ड।

अग्यान-गहन- पावक-प्रचण्ड॥

अभिमान-सिन्धु-कुम्भज उदार।

सुररन्जन, भन्जन भूमिभार॥

रागादि- सर्पगन पन्नगारि।

कन्दर्प-नाग-मृगपति, मुरारि॥

भव-जलधि-पोत चरनारबिन्द।

जानकी-रवन आनन्द कन्द॥

हनुमन्त प्रेम बापी मराल।

निष्काम कामधुक गो दयाल॥

त्रैलोक-तिलक, गुनगहन राम।

कह तुलसिदास बिश्राम-धाम॥

Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation