☰
Search
Mic
En
Android Play StoreIOS App Store
Setting
Clock

Parashurama Aarti, Om Jai Parashudhari - English Lyrics and Video Song

DeepakDeepak

Shri Parashurama Aarti

Om Jai Parashudhari is one of the most famous Aartis of Lord Parashurama. This famous Aarti of Lord Parashurama is recited on most occasions related to Lord Parashurama.

X

॥ श्री परशुराम आरती ॥

ॐ जय परशुधारी,स्वामी जय परशुधारी।

सुर नर मुनिजन सेवत,श्रीपति अवतारी॥

ॐ जय परशुधारी...॥

जमदग्नी सुत नर-सिंह,मां रेणुका जाया।

मार्तण्ड भृगु वंशज,त्रिभुवन यश छाया॥

ॐ जय परशुधारी...॥

कांधे सूत्र जनेऊ,गल रुद्राक्ष माला।

चरण खड़ाऊँ शोभे,तिलक त्रिपुण्ड भाला॥

ॐ जय परशुधारी...॥

ताम्र श्याम घन केशा,शीश जटा बांधी।

सुजन हेतु ऋतु मधुमय,दुष्ट दलन आंधी॥

ॐ जय परशुधारी...॥

मुख रवि तेज विराजत,रक्त वर्ण नैना।

दीन-हीन गो विप्रन,रक्षक दिन रैना॥

ॐ जय परशुधारी...॥

कर शोभित बर परशु,निगमागम ज्ञाता।

कंध चाप-शर वैष्णव,ब्राह्मण कुल त्राता॥

ॐ जय परशुधारी...॥

माता पिता तुम स्वामी,मीत सखा मेरे।

मेरी बिरद संभारो,द्वार पड़ा मैं तेरे॥

ॐ जय परशुधारी...॥

अजर-अमर श्री परशुराम की,आरती जो गावे।

'पूर्णेन्दु' शिव साखि,सुख सम्पति पावे॥

ॐ जय परशुधारी...॥

Kalash
Copyright Notice
PanditJi Logo
All Images and data - Copyrights
Ⓒ www.drikpanchang.com
Privacy Policy
Drik Panchang and the Panditji Logo are registered trademarks of drikpanchang.com
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation