☰
Search
Mic
हि
Android Play StoreIOS App Store
Setting
Clock

यमुना माता आरती - हिन्दी गीतिकाव्य और वीडियो गीत

DeepakDeepak

यमुना माता आरती

ॐ जय यमुना माता देवी यमुना की सबसे प्रसिद्ध आरती है। यह प्रसिद्ध आरती देवी यमुना जी से सम्बन्धित अधिकांश अवसरों पर गायी जाती है।

X

॥ यमुना माता आरती ॥

ॐ जय यमुना माता,हरि ॐ जय यमुना माता।

जो नहावे फल पावेसुख दुःख की दाता॥

ॐ जय यमुना माता...॥

पावन श्रीयमुना जलशीतल अगम बहै धारा।

जो जन शरण में आयाकर दिया निस्तारा॥

ॐ जय यमुना माता...॥

जो जन प्रातः ही उठकरनित्य स्नान करे।

यम के त्रास न पावेजो नित्य ध्यान करे॥

ॐ जय यमुना माता...॥

कलिकाल में महिमातुम्हारी अटल रही।

तुम्हारा बड़ा महातमचारों वेद कही॥

ॐ जय यमुना माता...॥

आन तुम्हारे माताप्रभु अवतार लियो।

नित्य निर्मल जल पीकरकंस को मार दियो॥

ॐ जय यमुना माता...॥

नमो मात भय हरणीशुभ मन्गल करणी।

मन बेचैन भया हैतुम बिन वैतरणी॥

ॐ जय यमुना माता...॥

ॐ जय यमुना माता,हरि ॐ जय यमुना माता।

जो नहावे फल पावेसुख दुःख की दाता॥

ॐ जय यमुना माता...॥

Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation