☰
Search
Mic
हि
Android Play StoreIOS App Store
Setting
Clock

आज बिरज में होरी रे रसिया - होली नं 1 रसिया के हिन्दी गीत

DeepakDeepak

आज बिरज में होरी रे रसिया

आज बिरज में होरी रे रसिया होली के लोकप्रिय गीतों में से एक है। यह सभी ब्रज गीतों में सबसे लोकप्रिय गीत है जो होली के अधिकांश कार्यक्रमों के दौरान बजाया जाता है। यह ब्रज के सबसे प्रसिद्ध रसिया के हिन्दी गीत हैं।

X

॥ आज बिरज में होरी रे रसिया ॥

आज बिरज में होरी रे रसिया।

होरी रे होरी रे बरजोरी रे रसिया॥

घर घर से ब्रज बनिता आई,

कोई श्यामल कोई गोरी रे रसिया।

आज बिरज में…॥

इत तें आये कुंवर कन्हाई,

उत तें आईं राधा गोरी रे रसिया।

आज बिरज में…॥

कोई लावे चोवा कोई लावे चंदन,

कोई मले मुख रोरी रे रसिया।

आज बिरज में…॥

उडत गुलाल लाल भये बदरा,

मारत भर भर झोरी रे रसिया

आज बिरज में…॥

चन्द्रसखी भज बाल कृष्ण प्रभु,

चिर जीवो यह जोडी रे रसिया

आज बिरज में…॥

आज बिरज में होरी रे रसिया।

होरी रे होरी रे बरजोरी रे रसिया॥

आज बिरज में…॥

Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation