जानिए पण्डितजी के अनुसार आपका सप्ताह कैसा रहेगा -
शुभ राशिफल: इस सप्ताह परिवार का सहयोग मिलने से आपका मनोबल बढ़ा रहेगा। पूरे सप्ताह आप किसी आगामी योजना को लेकर उत्साह से भरपूर रहेंगे। घर में मेहमानों का आगमन होगा। बेरोजगार लोगों को नयी जॉब मिल सकती है। आपकी आय में भी बढ़ोत्तरी हो सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। विदेश यात्रा की सम्भावना बन रही है। किसी सामाजिक संस्था में आप दान कर सकते हैं। धर्म-कर्म को लेकर अरुचि दूर होगी। आप शोध कार्यों की तरफ काफी ज्यादा आकर्षित रहेंगे। लेखन कार्यों से जुड़े लोगों को उच्च स्तरीय पुरस्कार भी मिल सकता है। रविवार से मंगलवार का समय काफी शुभ रहेगा।
अशुभ राशिफल: इस सप्ताह आप दिखावे के प्रयास में अपना नुकसान करवा सकते हैं। यदि कोई स्वास्थ्य समस्या है तो दवाइयाँ सही समय पर लें और चिकित्सकीय परामर्श अवश्य ले लें। अति आत्मविश्वास के कारण कारोबार में हानि उठानी पड़ सकती है। कंस्ट्रक्शन के व्यवसाय से जुड़े लोगों को व्यवसाय में कुछ परेशानी होगी। व्यर्थ की चिन्ताओं में समय बर्बाद न करें। मुँह में पड़ रहे छालों के कारण परेशान हो सकते हैं। घर के बड़े-बुजुर्गों से डाँट खानी पड़ेगी। गुरुवार और शुक्रवार का दिन शुभ नहीं है।
समाधान: घर में प्रतिदिन गाय के घी से दीपक जलायें और निम्नलिखित मन्त्र का जप करें।
ॐ नमो भगवते वासुदेवाय।
द्रिक पञ्चाङ्ग के पण्डितजी आपके मंगलमय सप्ताह की कामना करते हैं।