☰
Search
Mic
हि
Android Play StoreIOS App Store
Setting
Clock

कुम्भ राशिफल जून 2024 | एक्वेरियस जून राशिफल

DeepakDeepak

कुम्भ राशिफल

Kumbha Rashi

कुम्भ राशिफल

जून 2024

कुम्भ राशिफल | एक्वेरियस राशिफल

Kumbha Rashi

जानिए पण्डितजी के अनुसार आपका जून मास कैसा रहेगा -

राशि शुभ दिनाँक3,4,10,12,13,20,21,23,27,30
राशि प्रतिकूल दिनाँक1,2,8,14,15,18,24,25,29

आप लम्बे समय से जिन कार्यों को लेकर प्रयासरत थे, वह हो सकते हैं। यदि आप शत्रुओं से परेशान रहे हैं तो इस माह आपको ऐसे अवसर मिल सकते हैं, जिससे यह समस्या समाप्त ही हो जाये। माह के प्रथम दिन की मंगल अपनी राशि में प्रवेश करेगा। जिसके कारण घर का तनाव दूर होगा। किसी बड़ी समस्या के समाधान को लेकर आप महत्वपूर्ण निष्कर्ष में पहुँच सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों के लिये माह शुभ रहेगा। आप मैनेजमेन्ट से जुड़े कार्यों में विशेष रुचि ले सकते हैं। प्रेम विवाह के लिये परिवार से सहमति मिलने की सम्भावना बन रही है। आयात-निर्यात से जुड़े कार्यों में आपकी सहभागिता बढ़ेगी।

आपको अपनी कार्यशैली में सुधार करने के अवसर मिलेंगे। उच्च पदों पर बैठे हुये लोगों को अपनी प्रतिष्ठा की चिन्ता हो सकती है। चौथे सप्ताह के दौरान जीवनसाथी से कुछ मनमुटाव होने की आशंका है। अनावश्यक चर्चाओं से आपका बचना चाहिये। अविवाहित लोग विवाह तय करने को लेकर जल्दबाजी बिल्कुल भी न करें। व्यवसाय में आपको पेपरवर्क काफी सावधानी पूर्वक करना होगा। महत्वपूर्ण वस्तुओं को सँभाल कर रखों। रक्तचाप और शुगर के रोगियों को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिये।

द्रिक पञ्चाङ्ग के पण्डितजी आपके मंगलमय माह की कामना करते हैं।

राशि स्वामीशनि | Saturn
राशि नामाक्षरग, श, ष | Ga, Sa, Sha, Sh
नक्षत्र चरण नामाक्षरगु, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
Gu, Ge, Go, Saa, See, Soo, Se, Daa
आराध्य भगवानशिव जी (रूद्र स्वरूप)
Shiv Ji (Rudra Swaroop)
भाग्यशील रंगआसमानी | Cyan
भाग्यशील अंक10, 11
अनुकूल दिशापश्चिम | West
राशि धातुचाँदी, सोना | Silver, Gold
राशि शुभ रत्ननीलम | Blue Sapphire
राशि अनुकूल रत्ननीलम, हीरा तथा पन्ना
Blue Sapphire, Diamond and Emerald
राशि अनुकूल वारबुधवार, शुक्रवार तथा शनिवार
Wednesday, Friday and Saturday
राशि स्वभावस्थिर | Stable
राशि तत्ववायु | Air
राशि प्रकृतिसम | Even

अपनी राशि चुनें | चन्द्र राशि

Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation