☰
Search
Mic
हि
Android Play StoreIOS App Store
Setting
Clock

मकर साप्ताहिक राशिफल | कैप्रीकॉर्न वीकली होरोस्कोप

DeepakDeepak

मकर राशिफल

Makara Rashi

मकर राशिफल

रविवार, 12 मई - शनिवार, 18 मई, 2024

मकर राशिफल | कैप्रीकॉर्न होरोस्कोप

Makara Rashi

जानिए पण्डितजी के अनुसार आपका सप्ताह कैसा रहेगा -

शुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत में किसी बड़े प्रोजेक्ट के पूरा होने से धन लाभ प्राप्त होगा। युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर योजना बनायेंगे। परिवार में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। राजनीति से जुड़े लोगों की परेशानियों का निवारण हो सकता है। होलसेल के व्यापारियों की आय में वृद्धि होगी। आप एकान्त और आराम से समय बिताने का प्रयास करेंगे। सामाजिक संगठनों में आपकी सहभागिता बढ़ेगी। सूर्य के राशि परिवर्तन होने से आप किसी गूढ़ विषय का अध्ययन प्रारम्भ कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। सोशल मीडिया के माध्यम से आप लोकप्रिय भी हो सकते हैं। सोमवार और मंगलवार का दिन काफी अच्छा रहेगा।

अशुभ राशिफल: रात में देर तक जागने से पाचन तन्त्र प्रभावित हो सकता है। आप छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करने से बचें। क्रोध के कारण आपके सम्बन्ध बिगड़ने की आशंका है। शुगर के रोगियों को खानपान और व्यायाम पर विशेष ध्यान रखना चाहिये। आपके जिद्दी और अड़ियलपूर्ण रवैये घर में कलह हो सकती है। मन में उद्विग्नता और अज्ञात भय घर कर सकता है। वैवाहिक सुख में कुछ न्यूनता रहेगी। सप्ताह मध्य में शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन गृहकलह की स्थितियाँ निर्मित करवा सकता है। गुरुवार और शुक्रवार का दिन शुभ नहीं रहेगा।

समाधान: प्रतिदिन शिवलिङ्ग का जल से अभिषेक करें और साबुत चावल चढ़ायें।

द्रिक पञ्चाङ्ग के पण्डितजी आपके मंगलमय सप्ताह की कामना करते हैं।

राशि स्वामीशनि | Saturn
राशि नामाक्षरख, ज | Kha, Ja
नक्षत्र चरण नामाक्षरभो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
Bho, Jaa, Jee, Khee, Khoo, Gaa, Gee
आराध्य भगवानशिव जी
Shiv Ji
भाग्यशील रंगआसमानी | Cyan
भाग्यशील अंक10, 11
अनुकूल दिशादक्षिण | South
राशि धातुचाँदी, लोहा | Silver, Iron
राशि शुभ रत्ननीलम | Blue Sapphire
राशि अनुकूल रत्ननीलम, पन्ना तथा हीरा
Blue Sapphire, Emerald and Diamond
राशि अनुकूल वारशनिवार, बुधवार तथा शुक्रवार
Saturday, Wednesday and Friday
राशि स्वभावचर | Movable
राशि तत्वपृथ्वी | Earth
राशि प्रकृतिवायु | Air

अपनी राशि चुनें | चन्द्र राशि

Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation