☰
Search
Mic
हि
Android Play StoreIOS App Store
Setting
Clock

मेष साप्ताहिक राशिफल | एरीज़ वीकली होरोस्कोप

DeepakDeepak

मेष राशिफल

Mesha Rashi

मेष राशिफल

रविवार, 12 मई - शनिवार, 18 मई, 2024

मेष राशिफल | एरीज़ होरोस्कोप

Mesha Rashi

जानिए पण्डितजी के अनुसार आपका सप्ताह कैसा रहेगा -

शुभ राशिफल: इस सप्ताह आप अपनी जीवनशैली में काफी बदलाव कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके अधिकार बढ़ने वाले हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे। अपनी प्रतिभा को रचनात्मक कार्यों में लगायें। अपने लक्ष्य और प्राथमिकताओं को हमेशा अग्रणी रखें। राजनीति से जुड़े लोग अपनी कुटिलता और बुद्धिमत्ता से उच्च पद प्राप्त करने में सफल हो सकते हैं। फिल्म क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिये सप्ताह बहुत ही शानदार रहने वाला है। व्यापार से जुड़े लोग किसी नये काम में निवेश कर सकते हैं। सप्ताहान्त आपके लिये बहुत शुभ रहने वाला है। यात्राओं से लाभ प्राप्त होगा। रविवार और शनिवार का दिन विशेष शुभ रहेगा।

अशुभ राशिफल: इस सप्ताह सहकर्मियों और वरिष्ठ जनों से तीखी बहस हो सकती है। भावनाओं में लिये गये निर्णयों से आपको हानि होगी। कुछ अवाञ्छनीय खर्चे आपके सामने आ सकते हैं। सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश प्रेम सम्बन्धों के लिये शुभ नहीं है। विपरीत परिस्थितियों को लेकर तैयार रहें। गर्मी के कारण शारीरिक और मानसिक रूप से थकान महसूस कर सकते हैं। शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन सप्ताह मध्य में जीवनसाथी को कुछ स्वास्थ्य कष्ट दे सकता है। मंगलवार और गुरुवार कमजोर दिन हो सकते हैं।

समाधान: ब्राह्मणों को जौ और सत्तू का दान करें।

द्रिक पञ्चाङ्ग के पण्डितजी आपके मंगलमय सप्ताह की कामना करते हैं।

राशि स्वामीमंगल | Mars
राशि नामाक्षरअ, ल, इ | A, L, E
नक्षत्र चरण नामाक्षरचु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
Chu, Che, Cho, Laa, Li, Loo, Le, Lo, A
आराध्य भगवानश्री हनुमान जी
Shri Hanuman Ji
भाग्यशील रंगलाल | Red
भाग्यशील अंक1, 8
अनुकूल दिशापूर्व | East
राशि धातुतांबा, सोना | Copper, Gold
राशि शुभ रत्नमूंगा | Red Coral
राशि अनुकूल रत्नमूंगा, पुखराज तथा माणिक्य
Red Coral, Yellow Sapphire and Ruby
राशि अनुकूल वारमंगलवार, बृहस्पतिवार तथा रविवार
Tuesday, Thursday and Sunday
राशि स्वभावचर | Movable
राशि तत्वअग्नि | Fire
राशि प्रकृतिपित्त | Bile

अपनी राशि चुनें | चन्द्र राशि

Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation