☰
Search
Mic
हि
Android Play StoreIOS App Store
Setting
Clock

सिंह साप्ताहिक राशिफल | लियो वीकली होरोस्कोप

DeepakDeepak

सिंह राशिफल

Simha Rashi

सिंह राशिफल

रविवार, 12 मई - शनिवार, 18 मई, 2024

सिंह राशिफल | लियो होरोस्कोप

Simha Rashi

जानिए पण्डितजी के अनुसार आपका सप्ताह कैसा रहेगा -

शुभ राशिफल: आपकी भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। छात्रों के लिये सप्ताह बेहद शुभ रहेगा। पर्यटन क्षेत्र के कारोबार से जुड़े लोगों को काफी लाभ हो सकता है। काम की अधिकता के बावजूद आप आनन्द में रहेंगे। नयी तकनीक का प्रयोग सीख सकते हैं। पूरे सप्ताह आप उमंग-उत्साह से भरपूर रहेंगे। घर का वातावरण काफी सुखद बना रहेगा। सभी कार्य आपके अनुसार ही होते प्रतीत होंगे। मंगलवार को सूर्य के वृषभ प्रवेश के बाद आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। मित्रों के साथ गम्भीर मुद्दों पर विचार-विमर्श कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बॉस आपकी पदोन्नति को लेकर विचार कर सकते हैं। शनिवार का दिन छुट्टी मनाने के लिये या घूमने के लिये चुन सकते हैं।

अशुभ राशिफल: इस सप्ताह पूर्व में की गयी गलती के कारण मन में आत्मग्लानि का भाव रहेगा। सोमवार को स्वास्थ्य में कुछ शिथिलता रहेगी। गर्मी बढ़ने से डिहाइड्रेशन का शिकार हो सकते हैं। इसीलिये मौसमी फलों व जल का अधिकाधिक सेवन करें। अपनी बातों को लेकर अड़ियल होने से बचें। दूसरों के विचारों को सम्मान अवश्य दें। जीवनसाथी समय न दे पाने के कारण आपके प्रति कुछ कठोर वचन बोल सकता है। किन्तु आपको ऐसी स्थितियों को काफी परिपक्वता से सम्भालना होगा। ध्यान और मेडिटेशन को समय देने से आपका मन शान्त रहेगा।

समाधान: सूर्यदेव को प्रतिदिन रोली और लाल पुष्प डालकर अर्घ्य दें।

द्रिक पञ्चाङ्ग के पण्डितजी आपके मंगलमय सप्ताह की कामना करते हैं।

राशि स्वामीसूर्य | Sun
राशि नामाक्षरम, ट | Ma, Ta
नक्षत्र चरण नामाक्षरमा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
Maa, Mee, Moo, Me, Mo, Taa, Tee, Too, Te
आराध्य भगवानश्री विष्णु नारायण
Shri Vishnu Narayan
भाग्यशील रंगसुनहरा | Golden
भाग्यशील अंक5
अनुकूल दिशापूर्व | East
राशि धातुतांबा, सोना | Copper, Gold
राशि शुभ रत्नमाणिक्य | Ruby
राशि अनुकूल रत्नमाणिक्य, मूंगा, पुखराज
Ruby, Red Coral and Yellow Sapphire
राशि अनुकूल वाररविवार, मंगलवार तथा बृहस्पतिवार
Sunday, Tuesday and Thursday
राशि स्वभावस्थिर | Stable
राशि तत्वअग्नि | Fire
राशि प्रकृतिपित्त | Bile

अपनी राशि चुनें | चन्द्र राशि

Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation