☰
Search
Mic
हि
Android Play StoreIOS App Store
Setting
Clock

तुला राशिफल मई 2024 | लिब्रा मई राशिफल

DeepakDeepak

तुला राशिफल

Tula Rashi

तुला राशिफल

मई 2024

तुला राशिफल | लिब्रा राशिफल

Tula Rashi

जानिए पण्डितजी के अनुसार आपका मई मास कैसा रहेगा -

राशि शुभ दिनाँक5,6,8,15,16,21,25,26,31
राशि प्रतिकूल दिनाँक1,2,4,9,10,17,18,23,27

युवाओं को यह महीना शान्तिपूर्वक गुज़ारना चाहिये। आपकी सेहत बहुत अच्छी रहने वाली है। मार्केटिंग सम्बन्धी कार्यों से आपको लाभ होगा। मल्टीनेशनल कम्पनियों में कार्यरत लोग बीमा और अन्य जगहों पर बड़ा निवेश कर सकते हैं। रिश्तेदारों के बीच आपकी अलग ही प्रतिष्ठा रहेगी। इस महीने आप काफी संयमित और सकारात्मक रहना होगा। दार्शनिक और महत्वपूर्ण चर्चाओं की ओर आपका झुकाव तेजी से बढ़ेगा। गरम और ठण्डे माहौल में एकदम से जाने से बचें। लोग आपके पास शुभ संकल्पों के लिये फोन करेंगे। दूसरे और चौथे सप्ताह काफी शुभ रहेंगे।

ऑनलाइन ई-कामर्स से जुड़े व्यापारियों को अच्छा लाभ मिलेगा। इस महीने आपको अचानक यात्रा भी करनी पड़ सकती है। लेकिन उससे आपको लाभ भी मिलेगा। विद्यार्थी अपनी शिक्षा को लेकर काफी जोश में रहेंगे। लेकिन उस अनुपात में मेहनत भी करनी पड़ेगी। जीवनसाथी के साथ आप कहीं घूमने जा सकते हैं। तीसरे सप्ताह में परिवार की थोड़ी चिन्ता रहेगी। पेट दर्द और डायबिटीज़ के रोगियों को समस्या हो सकती है। महीने के अन्तिम तीन-चार दिन अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

द्रिक पञ्चाङ्ग के पण्डितजी आपके मंगलमय माह की कामना करते हैं।

राशि स्वामीशुक्र | Venus
राशि नामाक्षरर, त | Ra, Ta
नक्षत्र चरण नामाक्षररा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते
Raa, Ree, Roo, Re, Ro, Taa, Tee, Too, Te
आराध्य भगवानश्री दुर्गा माता
Shri Durga Mata
भाग्यशील रंगसफेद | White
भाग्यशील अंक2, 7
अनुकूल दिशापश्चिम | West
राशि धातुलोहा, चाँदी | Iron, Silver
राशि शुभ रत्नहीरा | Diamond
राशि अनुकूल रत्नहीरा, पन्ना तथा नीलम
Diamond, Emerald and Blue Sapphire
राशि अनुकूल वारशुक्रवार, शनिवार तथा बुधवार
Friday, Saturday and Wednesday
राशि स्वभावचर | Movable
राशि तत्ववायु | Air
राशि प्रकृतिसम | Even

अपनी राशि चुनें | चन्द्र राशि

Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation