☰
Search
Mic
हि
Android Play StoreIOS App Store
Setting
Clock

तुला साप्ताहिक राशिफल | लिब्रा वीकली होरोस्कोप

DeepakDeepak

तुला राशिफल

Tula Rashi

तुला राशिफल

रविवार, 12 मई - शनिवार, 18 मई, 2024

तुला राशिफल | लिब्रा होरोस्कोप

Tula Rashi

जानिए पण्डितजी के अनुसार आपका सप्ताह कैसा रहेगा -

शुभ राशिफल: इस सप्ताह आप अपने परिवार को काफी महत्व देंगे। सिनेमा और बहुप्रतीक्षित वेबसीरीज आदि को लेकर उत्साहित रहेंगे। अपने काम और लक्ष्य के प्रति एकाग्र होने से परिणाम अपेक्षानुसार प्राप्त होंगे। घर के इन्टीरियर में कुछ बदलाव कर सकते हैं। शत्रुओं को आसानी से पराजित कर लेंगे। समाज में आपकी छवि बहुत अच्छी रहेगी।

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं को सफलता मिल सकती है। धर्म-शास्त्रों के अध्ययन की रुचि जागृत होगी। कई दिनों से चली आ रही परेशानियों का निवारण होने से मन में प्रसन्नता रहेगी। जॉब में बदलाव को लेकर आपके मन में जो दुविधा थी वह दूर हो सकती है। सोमवार से शुक्रवार काफी शुभ रहेगा।

अशुभ राशिफल: यदि किसी को प्रपोज करना चाहते हैं तो यह सप्ताह इसके लिये अनुकूल नहीं है। विदेश में रहने वाले जातकों का मन स्वदेश लौटने का हो सकता है। किसी के दबाव और बहकावे में आकर काम न करें। इस सप्ताह आप अपने खर्चे और बैंक-बैलेन्स को लेकर चिन्तित हो सकते हैं। अपनी शक्तियों का दुरुपयोग करने से बचें। नया कार्य शुरू करने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर लें। शनिवार का दिन कमजोर रहेगा।

समाधान: गाय को हल्दी और गुड़ मिश्रित रोटी खिलायें।

द्रिक पञ्चाङ्ग के पण्डितजी आपके मंगलमय सप्ताह की कामना करते हैं।

राशि स्वामीशुक्र | Venus
राशि नामाक्षरर, त | Ra, Ta
नक्षत्र चरण नामाक्षररा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते
Raa, Ree, Roo, Re, Ro, Taa, Tee, Too, Te
आराध्य भगवानश्री दुर्गा माता
Shri Durga Mata
भाग्यशील रंगसफेद | White
भाग्यशील अंक2, 7
अनुकूल दिशापश्चिम | West
राशि धातुलोहा, चाँदी | Iron, Silver
राशि शुभ रत्नहीरा | Diamond
राशि अनुकूल रत्नहीरा, पन्ना तथा नीलम
Diamond, Emerald and Blue Sapphire
राशि अनुकूल वारशुक्रवार, शनिवार तथा बुधवार
Friday, Saturday and Wednesday
राशि स्वभावचर | Movable
राशि तत्ववायु | Air
राशि प्रकृतिसम | Even

अपनी राशि चुनें | चन्द्र राशि

Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation