☰
Search
Mic
हि
Android Play StoreIOS App Store
Setting
Clock

वृषभ साप्ताहिक राशिफल | टौरस वीकली होरोस्कोप

DeepakDeepak

वृषभ राशिफल

Vrishabha Rashi

वृषभ राशिफल

रविवार, 12 मई - शनिवार, 18 मई, 2024

वृषभ राशिफल | टौरस होरोस्कोप

Vrishabha Rashi

जानिए पण्डितजी के अनुसार आपका सप्ताह कैसा रहेगा -

शुभ राशिफल: इस सप्ताह की शुरुआत में आप परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। सूर्य का राशि में प्रवेश आत्मविश्वास बढ़ायेगा। सम्पत्ति विवादों का निपटारा कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन का तनाव कम होगा। जीवनसाथी के प्रति प्रेम और सम्मान की भावना बढ़ेगी। इस सप्ताह आप काम के साथ ही आराम को भी काफी महत्व देंगे। जिसके कारण पुरानी बीमारी से भी आपको राहत मिल सकती है। धर्म-कर्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। दैनिक वेतनभोगियों की आय में वृद्धि हो सकती है। विदेश में नौकरी के इच्छुक लोगों के लिये सप्ताह बहुत ही अच्छा है। सरकारी मामले थोड़े प्रयास के बाद सुलझ सकते हैं। सोमवार और मंगलवार का दिन काफी शुभ रहेगा।

अशुभ राशिफल: अपने शुभचिन्तकों के व्यवहार से आप कुछ क्षुब्ध हो सकते हैं। विरोधी इस सप्ताह आपके विरुद्ध सक्रिय हो सकते हैं। बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिये। महिलाओं को थायराइड से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है। आपको वाहन चलाते समय सावधानी रखनी चाहिये। मौसमी बदलाव अथवा प्रदूषण के कारण आँखों में परेशानी हो सकती है। खानपान में शुद्धि का ध्यान रखें वरना पेट में संक्रमण होने की सम्भावना बन सकती है। रविवार और गुरुवार का दिन कमजोर रहेंगे।

समाधान: प्रतिदिन विष्णु सहस्रनाम स्तोत्र का पाठ करें।

द्रिक पञ्चाङ्ग के पण्डितजी आपके मंगलमय सप्ताह की कामना करते हैं।

राशि स्वामीशुक्र | Venus
राशि नामाक्षरब, व, उ | Ba, Va, U
नक्षत्र चरण नामाक्षरई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
Ee, U, E, O, Vaa, Vee, Vu, Ve, Vo
आराध्य भगवानश्री दुर्गा माता
Shri Durga Mata
भाग्यशील रंगसफेद | White
भाग्यशील अंक2, 7
अनुकूल दिशादक्षिण, पश्चिम | South, West
राशि धातुलोहा, सीसा | Iron, Lead
राशि शुभ रत्नहीरा | Diamond
राशि अनुकूल रत्नहीरा, पन्ना, नीलम
Diamond, Emerald and Blue Sapphire
राशि अनुकूल वारशुक्रवार, बुधवार तथा शनिवार
Friday, Wednesday and Saturday
राशि स्वभावस्थिर | Stable
राशि तत्वपृथ्वी | Earth
राशि प्रकृतिवायु | Air

अपनी राशि चुनें | चन्द्र राशि

Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation