☰
Search
Mic
हि
Android Play StoreIOS App Store
Setting
Clock

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल | स्कॉर्पिओ वीकली होरोस्कोप

DeepakDeepak

वृश्चिक राशिफल

Vrishchika Rashi

वृश्चिक राशिफल

रविवार, 12 मई - शनिवार, 18 मई, 2024

वृश्चिक राशिफल | स्कॉर्पिओ होरोस्कोप

Vrishchika Rashi

जानिए पण्डितजी के अनुसार आपका सप्ताह कैसा रहेगा -

शुभ राशिफल: इस सप्ताह कारोबार में नये तरीके से काम शुरू करना पसन्द करेंगे। व्यावसायिक गतिविधियों में वृद्धि होगी। फाइनेन्स की समस्या दूर होने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपके स्वभाव में विनम्रता रहेगी। जीवनसाथी को शॉपिंग और घुमाने के लिये लेकर जा सकते हैं। बच्चे आपकी आज्ञा का पालन करेंगे। आपके कार्यों की लोग प्रशन्सा करेंगे। कमीशन से जुड़े कार्यों में अच्छा धन कमा सकते हैं। चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है। आपकी दिनचर्या इस सप्ताह काफी व्यस्त रहने वाली है। इसके बावजूद आप मित्रों के साथ समय व्यतीत कर सकते हैं। गुरुवार से शनिवार का दिन शुभ रहेगा।

अशुभ राशिफल: गलत तरीके से धन कमाने से आपको बचना चाहिये। माँसपेशियों में दर्द और खिंचाव की समस्या हो सकती है। विद्यार्थी अपने करियर को लेकर निर्णय लेने में कुछ असमन्जस जैसी स्थिति का सामना करेंगे। उच्च पदों पर बैठे लोगों को तनाव हो सकता है। अधीनस्थ कर्मचारी काम में कामचोरी करेंगे इससे निजी उद्यमियों को परेशानी होगी। कुछ लोग आपको भ्रमित करने का प्रयास कर सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों को लेकर तनाव की स्थिति हो सकती है। विद्युत उपकरणों का प्रयोग सावधानी पूर्व करें। रविवार और मंगलवार शुभ नहीं है।

समाधान: प्रतिदिन हनुमान जी के सामने राम नाम सङ्कीर्तन और हनुमान चालीसा का पाठ करें।

द्रिक पञ्चाङ्ग के पण्डितजी आपके मंगलमय सप्ताह की कामना करते हैं।

राशि स्वामीमंगल | Mars
राशि नामाक्षरन, य | Na, Ya
नक्षत्र चरण नामाक्षरतो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
To, Naa, Nee, Noo, Ne, No, Yaa, Yee, Yu
आराध्य भगवानश्री हनुमान जी
Shri Hanuman Ji
भाग्यशील रंगलाल | Red
भाग्यशील अंक1, 8
अनुकूल दिशापूर्व, उत्तर | East, North
राशि धातुतांबा, स्टील, सोना | Copper, Steel, Gold
राशि शुभ रत्नमूंगा | Red Coral
राशि अनुकूल रत्नमूंगा, माणिक्य तथा पुखराज
Red Coral, Ruby and Yellow Sapphire
राशि अनुकूल वारमंगलवार, बृहस्पतिवार तथा रविवार
Tuesday, Thursday and Sunday
राशि स्वभावस्थिर | Stable
राशि तत्वजल | Water
राशि प्रकृतिकफ | Kapha

अपनी राशि चुनें | चन्द्र राशि

Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation